Let’s travel together.

बेगमगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम 

0 154

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

कान्हा का जन्मोत्सव यादव महा सभा के तत्वाधान में यदुवंशियों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के साथ हर्षोल्लास से दशहरा मैदान में सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के बाल्य स्वरूप की झांकी सुसज्जित रथ पर सवार होकर दशहरा मैदान से विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए निकली । जगह – जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं आरती उतार कर भगवान विष्णु के आठवें अवतार द्वापर युग में अवतार लेने वाले कान्हा का आत्मिक स्वागत किया गया ।
कान्हा की शोभायात्रा में प्रचलित वाद्य यंत्रों, अखाड़ों ढ़ोल- ढपला रमतूला एवं बुंदेलखंडी राधे-राधे ग्रुप के कलाकारों की मनमोहन रासलीला नृत्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।शोभायात्रा भोपाल रोड़ , नया बस स्टैंड , महाराणा प्रताप रोड़ , शिवालय चौक , पुराना बस स्टैंड से होते हुए वापिस दशहरा मैदान पहुंची।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव , समाजवादी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष गौरी यादव , विशष्ट अतिथि विधायक देवेंद्र पटेल , पूर्व मंत्री रामपाल सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव , नपाध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , मप्र कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर , सियावस हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर , पूर्व अध्यक्ष नवलकिशोर बबलू यादव , पार्षद राजेश यादव , ओमकार यादव , जनपद सदस्य वीरेंद्र यादव , इत्यादि सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से कर्मयोगी बनकर अपना जीवन सार्थक करने के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
समाज के टॉपर स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

दही हांडी उत्सव –

25 फिट की ऊंचाई पर बंधी दही मक्खन से भरी दही हांडी तोड़ने के लिए विभिन्न टोलियों के गोविंदाओं ने भाग लिया लेकिन अंततः सोमत कुशवाहा के नेतृत्व माला फाटक के दुर्गा अखाड़े के गोविंदाओं की टोली ने प्रथम प्रयास में मटकी फोड़कर विजेता रही।

जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया इसके पश्चात एक हजार लीटर दही हांडी प्रसाद का वितरण किया गया।श्रद्धालुओं द्वारा अपने- अपने घरों एवं श्रीकृष्ण राधा मंदिरों में आज कृष्णजन्माष्टमी पर्व को लेकर में बालगोपाल को सुसज्जित वस्त्रों , आभूषणों के साथ संवार कर पालने में सजावट के साथ विराजमान किया गया है।घरों सहित श्रीराधाकृष्ण मंदिरों में भगवान का जन्मोत्सव रात 12 बजे धूमधाम से मनाया गया। भगवान के अभिषेक , विशेष विशेष श्रृंगार ,आरती, भजन कीर्तन के आयोजन हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |     ‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811