Let’s travel together.

मंडीदीप पुलिस ने 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

0 461

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के 14 चारपहिया वाहन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश अहिरवार निवासी मंडीदीप ने थाना मंडीदीप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके द्वारा खरीदा गया वाहन MP04 YN 9896 का पंजीयन फर्जी पाया गया। वाहन पर लगभग 30 हजार रुपये की किश्तें चुकाने के बाद जब शेष भुगतान करना था, तो संदेह होने पर दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी मंडीदीप द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर टीम गठित की गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. जीवन रावत उर्फ श्री शिवनारायण रावत, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिछुआ जिला रायसेन।

2. भगवान दास गोंड, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिरनिया जिला रायसेन।

3. आदित्य कोली, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिरनिया थाना शाहगंज जिला सीहोर।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर कुल 14 वाहन एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, जिनकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। जब्त वाहनों में स्विफ्ट डिजायर, बोलेरो, कार एवं ट्रैक्टर शामिल हैं।

पुलिस टीम की भूमिका:

थाना मंडीदीप प्रभारी निरीक्षक रंजीत सराठे के नेतृत्व में एसआई अनुपम तिवारी, एएसआई राजेश यादव, आरक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप शर्मा, कमल पटेल एवं विकास मालवीय की सक्रिय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंडीदीप पुलिस टीम के इस त्वरित एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811