मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज स्थित तलाब पर महिलाओं ने रविवार को कजलियों का विसर्जन किया। इससे पहले सामुहिक रूप से परंपरागत पूजन की। दोपहर बाद महिलाएं घरों से कजिलयां लेकर मंदिर में एकत्र हुईं, इसके बाद भवानी चौराहा दीवानगंज मैं रखकर सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया। शाम के समय तालाब पहुंचकर सामूहिक पूजन कर विसर्जन किया। एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।

साल भर में हुई गलतियों को भुलाकर खुशहाली से रहने की कामना की।कजरिया मिलन समारोह नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मैं जैसे दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, सरार, बरजोरपुर नीनोद, जमुनिया, कायमपुर, बालमपुर और देहरी सहित आसपास गांवों में परम्परागत रूप से मनाया गया। वही ग्राम अंबाड़ी के गणेश मंदिर चौराहे पर पुरुषों द्वारा लहंगी का नृत्य किया गया इस लहंगी के खेल में पुरुष अपने एक हाथ में छोटा डंडा लेकर एक-दसरे के सुर में सुर मिला कर गीत गाते गाते नाचते रहते हैं इस अवसर पर महिलाएं बच्चे और ग्राम के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शाम को तालाब में भुजरिया विसर्जित करने के बाद घर से एक व्यक्ति मंदिर में जाकर भगवान के चरणों में भुजरिया रखने के बाद गांव वालों को भुजरिया देते हैं बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं छोटों को स्नेह करते हैं यह सिलसिला रात 12 बजे तक चलता रहा