Let’s travel together.

सुल्तानगंज में ट्रंप-अडानी-अंबानी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा, पुतला दहन

0 106

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सुल्तानगंज में शनिवार की शाम को एक अनोखा और गरम माहौल देखने को मिला। किसान श्रमिक जन शक्ति यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के उद्योगपति गौतम अडानी व मुकेश अंबानी का जमकर विरोध किया। बीजेपी कार्यालय के सामने नारेबाजी के बीच तीनों के पुतले को आग के हवाले कर किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

किसान नेता संदीप सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र में बीज, खाद और कीटनाशक दवाओं पर कॉर्पोरेट घरानों का एकाधिकार लगातार बढ़ रहा है। इससे किसानों की लागत में कई गुना इजाफा हो गया है और छोटे किसान आर्थिक तंगी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी नीतियों और बड़े उद्योगपतियों के गठजोड़ से देश का किसान हाशिए पर पहुंच गया है।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ‘कॉर्पोरेट भगाओ – किसान बचाओ’ और ‘विदेशी पूंजीवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। पुतला दहन के वक्त माहौल में जोश और नाराजगी साफ झलक रही थी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने किसानों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज होगा।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान, मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हुए। पुतला दहन के बाद भी किसान लंबे समय तक मौके पर डटे रहे और सरकार से किसानों की मांगें तुरंत मानने की अपील की। सुल्तानगंज में यह प्रदर्शन फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811