Let’s travel together.

विष्णु के सुशासन में हर गरीब का सपना होगा पूरा, सभी को मिलेगी खुशियों की चाबी-अनुज शर्मा 

0 135

सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत कूंरा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत क्षेत्र के लाभान्वित हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा एवं स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम मे धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल होकर हितग्राहियो को प्रमाण पत्र वितरित कर उनको बधाई व शुभकामनाएं दिया| इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि आज बड़े ही खुशी का दिन हैं कि आज गरीब परिवारो का सपना पूरा होने जा रहा हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी| हमारी सरकार के इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में गरीबों, जरूरतमंदों को पक्का घर दिलाने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा दी गई यह आवास ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्चे मकान से जल्द ही छुटकारा दिलाएगी और जरूरतमंदों के सिर पर पक्का छत का उनका सपना पूरा होगा| अपना हर पल गरीबों की सेवा और उनके विकास में समर्पित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस अनुपम उपहार जो हमारे क्षेत्र के लोगों को आवास के रूप मे मिल रहा हैं उसके लिए मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूं और आज जिनको आवास मिले हैं मैं उन सभी को बधाई व शुभकामनाएं देता हु|

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, नगरपंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, राजा खान,दीपक शर्मा CMO,दीप्ति तिवारी उपअभियंता, ममता तिवारी,मोहन प्रजापति, योगेश साहू ,दुर्गा बसन्त रजक, ढालचंद पाल,गायत्री योगेश साहू, रिजवान उल्ला खान, हरिश साहू, जमुना धृतलहरे, जगमोहन धृतलहरे, रेखराज देवांगन ,ईश्वर यादव, ढालेन्द्र वर्मा, संतोष साहू, उमेश प्रधान देवांगन,जगतु राम देवांगन , प्रमिला मोहन प्रजापति, पुरुषोत्तम यादव, प्रकाश देवांगन,राजीव देवांगन,काशी देवांगन,किरण पटेल,हेमीन बाई व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम      |     नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811