Let’s travel together.

सोसायटी के सामने तालाब नुमा गड्ढे में पंचायत द्वारा डाली पीली मुरम

0 159

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सोसायटी दीवानगंज के सामने 6 महीने से दो तालाब में गड्ढे रोड में बन गए थे जिनमें हमेशा पानी भरा रहता था जब कोई मोटरसाइकिल वाला इन गड्ढों में होकर गुजरता था तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की संभावना बनी रहती थी। रविवार को हाट बाजार करने वाले व्यापारी अपनी दुकान इन्हीं तालाब नूमे गड्ढे के सामने लगाते थे जिससे इनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जब कोई मोटरसाइकिल वाला अपनी गाड़ी लेकर इन गड्ढों में से होकर गुजरता था तो गंदा पानी दुकानदारों के समान पर उचक्कर गिर जाया करता था जिससे हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक ने कई बार रोड ठेकेदार से इन गड्ढों को भरने को कहा था लेकिन ठेकेदार इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसलिए आज सरपंच द्वारा दो डंपर पीली मुरम इन गढ़ों में जेसीबी द्वारा डलवा कर समतल कर दिया गया है। ताकि इस रोड से निकलने वाले वाहन चालक और दुकानदार परेशान ना हो।
गिरजेश नायक ने बताया कि पिछले साल भी इन गड्ढों में मैंने दो ट्राली पीली मुरम डलवाई थी ताकि ग्रामीण और वाहन चालक परेशान ना हो। लेकिन फिर इस साल उसी जगह पर दो तालाब नूमे गड्ढे बन गए थे। जिनमें हमेशा पानी भरा रहता था। सबसे ज्यादा समस्या हॉट बाजार के दिन होती थी। क्योंकि कई व्यापारी इन्हीं तालाब नूमे के आसपास दुकान लगाते थे लेकिन अब यह समस्या पंचायत द्वारा खत्म कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811