भारतीय किसान संघ रायसेन जिले मे सवा लाख सदस्य बनाएगा
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
श्री रामलीला मैदान बरेली मे भारतीय किसान संघ जिला रायसेन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत के संगठन मंत्री श्री मनीष जी शर्मा उपस्थित थे,भगवान बलराम जी के चित्र की पूजा अर्चना कर भारतीय किसान संघ का ध्वज लगाकर बैठक की विधिवत शुरुआत की गई बैठक मैं भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री ने अपने उदवोधन मे कहां कि यह वर्ष भारतीय किसान संघ के सदस्यता का वर्ष है और इस वर्ष जिला रायसेन को भारतीय किसान संघ के सवा लाख सदस्य बनना है आज वर्तमान समय में संपूर्ण भारतवर्ष में किसान केंद्र बिंदु पर स्थित है सामाजिक क्षेत्र मैं सभी लोग किसनो को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं हमेंअपने सामाजिक दायित्व को पूर्ण करते हुए लोगों की भावनाओं पर खरे उतरना है यह वर्ष हमें अपनी शक्ति प्रदर्शन करके भी दिखाने का हैअतः हम सभी को15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक माह के लिए अपने सारे काम रोक कर भारतीय किसान संघ की सदस्यता अभियान में पूर्णता समर्पित होकर लगे रहना है उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के सदस्य के रूप में हर वह व्यक्ति सदस्य हो सकता है जो अन्न ग्रहण करता है चाहे वह राष्ट्रपति हो प्रधानमंत्री हो व्यापारी हो नौकरी पेशा हो सभी व्यक्ति भारतीय किसान संघ के सदस्य बन सकते हैं ।
संपूर्ण जिले में तहसीलों का लक्ष्य लेकर योजना बनाकर सदस्यता अभियान हेतु टीमों का गठन किया गया। जिले के बड़े नगरो मे प्रमुख मंदिर के भगवान की सदस्यता करके ढोल बाजो के साथ सम्पूर्ण नगर की सदस्यता की योजना बनाई गयी ।
रायसेन के सदस्यता अभियान का प्रभारी एडवोकेट गोविंद सिंह ठाकुर भारतीय किसान संघ संभाग मंत्री को बनाया गया बैठक में समस्त जिले से बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य केसर सिंह पटेल,संभाग उपाध्यक्ष नारायण पनारिया, रायसेन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल कोषाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर बाड़ी तहसील के अध्यक्ष भारत राज बरेली तहसील के अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह उदयपुरा तहसील के अध्यक्ष मनोहर लाल के साथ जिला रायसेन के मंत्री मिट्ठू लाल मीणा सहमन्त्री महेंद्र रघुवंशी आदि के साथ बड़ी भारी संख्या में संपूर्ण जिले से भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे ध्वज अवतरण के साथ भारतीय किसान संघ की बैठक का समापन किया गया।