Let’s travel together.

शिवपुरी में युवक को तालिबानी सजा, सरे बाजार जूता रखकर मंगवा माफी

0 92

-शिवपुरी जिले के बैराड़ थाने के सामने लगी पंचायत

– सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में एक युवक के साथ तालिबानी हरकत का मामला सामने आया है। इस मामले में एक वैश्य समाज के युवक के सिर पर जूता रखवा कर उससे माफी मंगवाई गई है। सिर पर जूता रखवाते हुए माफी मंगवाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस दौरान सूत्रों का कहना है कि जब यह घटनाक्रम हो रहा था उस समय भाजपा के कुछ नेतागण भी वहां मौजूद रहे। यह मामला शिवपुरी में गरमाया गया है और शिवपुरी में वैश्य समाज ने इस मामले में घोर आक्रोश जताया है।

वैश्य समाज में आक्रोश, विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक-

जिला मुख्यालय पर रविवार को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की मौजूदगी में वैश्य समाज के लोगों की मीटिंग मध्य प्रदेश मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में हुई है जिसमें वैश्य समाज के लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद कराए जाएगा और आंदोलन किया जाएगा। रविवार को वैश्य समाज के लोग इस मामले में एकत्रित हुए और उन्होंने आक्रोश जताया। मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

जिस युवक को पीटा उसी से जूता रखवा मंगवाई माफी- वीडियो वायरल

बैराड़ कस्बे में शनिवार की दोपहर एक युवक को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में तालीबानी सजा देते हुए सिर पर जूता रखकर माफी मंगवाई गई। खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम बैराड़ थाने के सामने घटित हुआ। पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। बावजूद इसके कोई भी व्यक्ति घटना के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बैराड़ निवासी व्यवसायी मनीष गुप्ता के पुत्र सार्थक व जिलाबदर आरोपित रहे सुल्तान रावत के पुत्र कुलदीप के बीच तालाब पर विवाद हो गया था। इस मुंहवाद के बाद मनीष ने अपने दोस्तों के साथ कुलदीप के साथा हाथापाई कर दी थी। उस समय कुलदीप ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई, लेकिन दोनों पक्षों में झगड़ा चलता रहा।

जूते उठाकर सिर पर रखा और माफी मांगी-

बाद में हालात यह बने कि झगड़े को सुलझाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुप्ता सहित कई नेताओं और समाजसेवियों को एकत्रित होना पड़ा। सभी लोगों की पंचायत हुई और अंत में यह निर्णय लिया गया कि कुलदीप व छोटू का जूता सार्थक अपने सिर पर रखकर माफी मांगेगा तो ही विवाद खत्म होगा। अंत में सार्थक ने दोनों के जूते उठाकर सिर पर रखा और माफी मांगी, तब उसे माफ किया गया।

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने कहा मेरे सामने कुछ नहीं हुआ-

इस पूरे मामले में सार्थक का कहना है कि जो कुछ हुआ उस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता, मैं खुश हूं कि किसी भी तरह विवाद शांत तो हो गया। पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा के अनुसार वह दिल्ली से लौट रहे थे, इसी दौरान यह विवाद देखा तो दोनों पक्षों में राजीनामा करवा कर वहां से आ गए थे, उनके सामने सिर पर जूता रखने वाली घटना घटित नहीं हुई। बैराड़ टीआइ ने रविशंकर कौशल ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इंकार किया है। कुलदीप के भाई छोटू रावत ने इसे घर का मामला बताते हुए कहा कि वीडियो किसी ने एडिटिंग करके डाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811