Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में योगविद्या दीक्षा संस्कार

0 83

सांची रायसेन । साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में सत्र 2025 – 26 के योग एवं आयुर्वेद विभाग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का योग दीक्षा आरंभ संस्कार यज्ञ के माध्यम से पूर्ण किया गया।

दीक्षा आरम्भ समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर उपेन्द्र बाबू खत्री द्वारा नवीन विद्यार्थियों को यज्ञ की उपयोगिता एवं महत्व से अवगत कराया गया। डॉक्टर खत्री ने कहा कि यज्ञ को विधान के साधन के रूप में प्रयोग किया गया ताकि छात्र अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकने लायक बन सकें।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर नवीन कुमार मेहता ने सभी छात्रों से संकल्प लिया कि वो प्रतिदिन योग अभ्यास करेंगे और हमेशा दूसरों के कल्याण की भावना से काम करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सफलता का सही अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि सफलता का अर्थ – शांति, आनंद, प्रेम वर्तमान में रहना, हर क्षण में जीना और जितना हो सके दूसरों के लिए देना यही जीवन की सफलता है।

छात्रों ने यह भी प्रण लिया कि वो धर्म, संप्रदाय, जाति और भाषा से ऊपर उठकर ऋषियों की परंपरा का निर्वहन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811