Let’s travel together.

यादें रफ़ी साहब और किशोर दा संगीत कार्यक्रम एवं कला साधना सम्मान समारोह संपन्न

0 69

– सुनील सोन्हिया, हरिओम जटिया, राजेश मिश्रा, आर के शर्मा आदि को मिला कला साधना सम्मान

भोपाल। एंजल म्यूजिकल ग्रुप और देवोत्तर सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिने जगत के लीजेंड सिंगर मरहूम मोहम्मद रफ़ी साहब एवं किशोर कुमार की याद में यादें रफ़ी साहब और किशोर दा संगीत कार्यक्रम एवं कला साधना सम्मान समारोह रविंद्र भवन के अंजनी सभागार में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में
मरहूम मोहम्मद रफ़ी साहब एवं किशोर कुमार के गीत ओ दुनिया के रखवाले, पुकारता चला हूं मैं, माना जनाब ने पुकारा, तुम जो मिल गए हो, आंखों में हमने आपके, दीवाने हैं दीवानों को नजर चाहिए, सामने ये कौन आया दिल में हुई हलचल जैसे 32 सदाबहार गीतों को,भोपाल के गायक एवं गायिका इंजी आशु, विपिन शर्मा,परवेज खान, ईशान जैन, प्रतिमा गोस्वामी, संघमित्रा खैरनार, शैलेश श्रीवास्तव, आनंद सक्सेना, ज्ञानेश शाक्य,अवतार मेहरा, अभिमान सोनवाने, नितिन मराठे, शेफाली भटनागर, अनुराग श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, नितिन जौहरी, सुनील सोन्हिया आदि ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सभी संगीत प्रेमियों को रफी साहब किशोर दा की याद ताजा की ।

इस कार्यक्रम में कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरिओम जटिया, राजेश मिश्रा, रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया, आर के शर्मा,गोपाल श्रीवास्तव, संजय पी एल व्यास, निवेदिता व्यास, ,डॉ टी एन दुबे, , सुरेश गर्ग को कला साधना सम्मान, से सम्मानित किया गया। संगीत संयोजन संगीतकार मुकेश कटारे, अंकित मालिक, संजीव झा, प्रकाश कैमे, संदीप वर्मा , निखिल पालवी का रहा , साउंड मंसूर खान ने संचालित किया मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर विनोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का आयोजन इंजी आशु और विपिन शर्मा , प्रदीप शर्मा तथा देवोत्तर फाउंडेशन के डायरेक्टर विनोद मिश्रा किरण शर्मा ने किया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811