-महिला सोलह सिंगार का सामान खरीदते हुए आई नजर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
करवा चौथ को लेकर रविवार को हाट बाजार मैं महिलाएं की सामान खरीदते हुए काफी भी नजर आई। करवा चौथ का दिन होने के चलते महिलाओं के स्वागत और खरीदारी के लिए हाट बाजार पूरी तरह से सज चुका था। भवानी चौक दीवानगंज, पोस्ट ऑफिस, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर दुकानें में नई-नई वैरायटी तैयार कर ली गई हैं। वहीं ग्राहकों के नए-नए ऑफर भी दिए जा रहे थे। खरीदारी करने के लिए महिलाओं का हाट बाजार में सुबह से ही आना शुरू हो चुका था। दुकान दार द्वारा ग्राहकों काे लुभाने के लिए नए-नए ऑफर भी दिए जा रहे थे। ज्वेलरी से लेकर कपड़े मेकअप सामग्री सभी की बिक्री में इजाफा हुआ। खरीदारी करने के लिए महिलाएं पूरे जोश के साथ हाट बाजार मैं पहुंची। करवाचौथ को लेकर क्षेत्र के बाजार गुलजार थे। नवरात्र और दीपावली के बीच पड़ने वाला यह पर्व दूसरा सबसे बड़ा पर्व है। महिलाओं ने इस त्योहार को लेकर संजने संवरने को लेकर जमकर खरीददारी की। हाट बाजार मैं श्रृगांर के सामान की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही थी। जिन सुहागिनों का पहला करवाचौथ है, उनमें काफी उत्साह देखा जा रहा था। दीवानगंज के हाटबाजार मैं श्रृंगार समेत अन्य चूड़ी, बिंदी, लिपिस्टिक आदि श्रंगृार के सामान खरीद रही थी। दुकानों पर नई नई वैराइटी के श्रंगृार के सामान उपलब्ध थे। करवा चौथ को लेकर अधिकांश ब्यूटी पार्लर की बुकिंग पहले से शुरू हो गई थीं। मेहंदी के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई थी। करवा चौथ पर पार्लर में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। महिलाओं की साड़ी दुकानों पर कभी भीड़ देखी गई। करवा चौथ के दिन महिलाएं ने आभूषण की जमकर खरीददारी की। ऐसे में सर्राफा बाजार में विभिन्न दुकानों पर आभूषण खरीददने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाएं आभूषण के साथ साथ चांदी के करवे भी खरीद रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं मंगलसूत्र, चूड़ी, अगूंठी, हार आदि खरीद रही थी।