दोनों आरोपी हे सगे भाई
उदयपुरा के सोजनी गांव का मामला
रायसेन। जिले के उदयपुरा में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।सौजनी गांव में खेत के पास खून से लथपथ मिले जुगल किशोर रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की एक आरोपी की पत्नी से फोन पर बातचीत को लेकर विवाद था। इसी शक के चलते दोनों भाइयों ने कथित तौर पर जुगल किशोर के साथ मारपीट की,और फरसे से गर्दन काट दी।जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फर्सा और लकड़ी की पाटी भी बरामद की है।
दिनांक 4 अगस्त की सुबह उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौजनी रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जुगल किशोर रघुवंशी खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मृतक के शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।
सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फोटो – मृतक जुगल किशोर
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। मृतक के परिचितों और उसके आने-जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई गई। साथ ही उदयपुरा से घटनास्थल तक आने-जाने वाले संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और चक्षुदर्शी साक्षियों से मिले सुराग पुलिस के लिए अहम साबित हुए। पुलिस की जांच ग्राम सौजनी निवासी अरविंद मेहरा और दीपक मेहरा तक पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि जुगल किशोर द्वारा अरविंद मेहरा की पत्नी से फोन पर बातचीत किए जाने को लेकर अरविंद को दोनों के बीच संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पहले भी अरविंद और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी मृतक के अरविंद के घर जाने और उसकी पत्नी से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जुगल किशोर वहां से निकलकर खेत की ओर चला गया।
आरोप है कि इसके बाद अरविंद अपने भाई दीपक के साथ खेत के पास पहुंचा और दोनों ने जुगल किशोर के साथ फर्सा और लकड़ी की पाटी से मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान जुगल किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

उदयपुरा के थाना प्रभारी जयंत सिंह काकोडीया के अनुसार
पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपक मेहरा, अरविंद मेहरा
को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर अरविंद मेहरा के कब्जे से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल फर्सा और दीपक मेहरा के कब्जे से लकड़ी की पाटी बरामद की गई है।
दोनों आरोपियों को 8 अगस्त को न्यायालय उदयपुरा के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल उदयपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना आगे बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे मृतक की आरोपी की पत्नी से बातचीत को लेकर पैदा हुआ शक और विवाद मुख्य वजह सामने आई है।