मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं अखंड सेवा एवं जन विकास कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में जैविक खेती और सतत आजीविका विकास पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला रायसेन विकासखंड साँची के ग्राम गीदगढ़ में शुभारंभ किया । विषय विशेषज्ञ के के नागर ने किसानों को जैविक खेती के लाभ और तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में 36 किसानों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच ,पूर्व सरपंच भारत सिंह धाकड़, ग्राम वन समिति अध्यक्ष अमर सिंह धाकड़ , उन्नंत किसान थानसिंह धाकड़ ,शुभम विराट धाकड़, नरेंद्र धाकड़ , ग्राम पटेल एवं ग्राम मुक़्क़द्दम, समिति के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे। इस तरह के कार्यक्रम से किसानों को नई दिशा और ज्ञान मिलता है, जो उनके जीवन और खेती के लिए बहुत उपयोगी होता है।
विशेषज्ञ ने कहा की इस प्रणाली से जमीन से उर्वरा शक्ति बढ़ती है | रासायनिक खाद और कीटनाशको के अंधाधुंध प्रयोग से न सिर्फ़ मिट्टी एवं जमींन की उर्वरक शक्ति का खत्म हो रही है। खाद और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से उत्पादित की उपज का स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।