Let’s travel together.

रक्षाबंधन पर सजा बाजार, चारों ओर छाई रौनक

0 191

असलम खान सिराली हरदा

रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। राखियों की दुकानों पर बहनों की भीड़ उमड़ रही है। परंपरागत राखियों के साथ इस बार कार्टून कैरेक्टर, स्टोन और कलाई घड़ी स्टाइल राखियों की खास मांग है। वहीं मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है नगर के मुख्य बाजार शंकर मंदिर स्थित पुराना बस सब्जी मंडी क्षेत्र में अस्थाई दुकानों की भरमार है। दुकानदार संचालक चुन्नू चाचा ने बताया है कि रंग-बिरंगी सजावट से अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप दिया है। छोटे बच्चों के लिए सुपरहीरो राखियां, म्यूजिक राखियां और रील्स में दिखने वाले ट्रेंडिंग डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं वहीं मिठाई दुकानदारों ने भी इस अवसर पर खास तैयारी की है। केसर बर्फी, मावा गुजिया, ड्राय फ्रूट लड्डू जैसी मिठाइयां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। बाजारों की भीड़ यह दर्शा रही है कि रक्षाबंधन का त्योहार नगर वासियों के लिए बेहद खास है प्रशासन ने भी की व्यवस्था
त्योहार के मद्देनजर नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन ने बाजार क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किया गया है रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच बाजार की रौनक यह संकेत दे रही है कि भाई-बहन के इस पावन रिश्ते को निभाने के लिए लोग पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811