असलम खान सिराली हरदा
फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष शेख असलम और फुटकर व्यापारी के सभी सदस्यों के द्वारा कांवड़ियों का भव्य स्वागत हुआ विधायक अभिजीत शाह नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ के पूजन के बाद मकडाई किला से रवाना होकर चारवा गुप्तेश्वर मंदिर पहुंची।यहां सभी कावड़ियों ने मकड़ाई भोलेनाथ का जल से अभिषेक किया

फुटकर व्यापारी अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से पूजन कावड़ियों का स्वागत और फल चाय एवं नाश्ते का आयोजन करके एक आपसी भाईचारे को बढ़ाने का प्रयास किया है मानव से मानव प्रेम का और भोले बाबा के प्रति श्रद्धा का परिचय दिया है ऐसे सेवादारों से और उनकी पवित्र भावना से निश्चित रूप से हिंदू धर्म और प्रबल बनता है आपकी सेवा भाव को नमन है कावड़ यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत वंदन किया गया एवं कावड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अभिजीत शाह पार्षद बहादुर सिंह राजपूत शेख असलम महेंद्र मालवीय
मोहन कुशवाह महेश अनिल मांझी श्याम शरद गुप्ता बंधु नामदेव पूनम कुशवाहा संतोष अरुण शिवम सोनी हरिओम गौर
समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासी शामिल थे।