– जंगल मे भरका स्थित झरने पर पिकनिक मनाने गया था युवक
– सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के डोंगर गांव के पास भरका सिद्ध स्थल के झरने से दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था युवक
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के डोंगर गांव के पास भरका सिद्ध स्थल के झरने से दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा एक युवक एक पुलिया पर आ रहे पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से युवक के साथी व परिजन सहित पुलिस तलाश में लगी रहे, लेकिन बाइक सहित पानी में बहे युवक का रविवार की देर शाम पता नहीं चला लेकिन बाद में सोमवार को सुबह एसडीआरएफ और पुलिस ने अभियान चलाया जिसके बाद गायब युवक की लाश मिल गई ।
भरका स्थित झरने पर पिकनिक मनाने गया था युवक-
बताया जाता है कि कमलागंज घोसीपुरा निवासी फरदीन (22) पुत्र पप्पन खान अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक से भरका स्थित झरने पर पिकनिक मनाने गया था। शाम करीब 5.30 बजे सभी दोस्त वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह डोंगर रोड स्थित पुलिया तक पहुंचे तो देखा कि पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव था। इसके बाद भी फरदीन ने अपनी बाइक पुलिया पर उतार दी, लेकिन पानी की गहराई और रफ्तार अधिक होने के बाद फरदीन बाइक के साथ पानी में बह गया। दोस्तों ने उसे बहते हुए देखा तो तुरंत पुलिस और परिजन को सूचना दी।
सोमवार की सुबह मिली लाश-
घटना की सूचना मिलते ही सतनवाड़ा थाना पुलिस सहित परिजन मौके पर पहुंचे और फरदीन की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया है, पर रात होने के कार सोमवार की सुबह ही दोबारा से रेस्क्यू अभियान चलाया गया इसके बाद गायब युवक की लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।