Let’s travel together.

गंभीर रूप से घायल मरीज की मृत्यु का अग्नि दुर्घटना से कोई संबंध नहीं- डीन

0 78

ग्वालियर। गंभीर रूप से घायल मरीज की मृत्यु का अग्नि दुर्घटना से कोई संबंध नहीं हे।जीआर मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ने बताया है कि आज सुबह लगभग सबा 6 बजे जेएएच के ट्रामा सेंटर के आइसीयू के एयरकंडीशनर में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था । साथ ही आइसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती अति गंभीर 10 मरीजों सहित ट्रामा सेंटर के सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल कर कैजुअल्टी वार्ड में इलाज शुरू कर दिया गया था।

अति गंभीर 60 वर्षीय मरीज खालिद खान की मृत्यु का कोई संबंध अग्नि दुर्घटना से नहीं है। डॉ धाकड़ ने बताया कि यह अति गंभीर मरीज शिवपुरी जिले के मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर तीन दिन पहले जीआर मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती हुआ था । उसकी ब्रेन सर्जरी भी कर दी गई थी लेकिन उसकी कोई रिकवरी नहीं हुई थी।
मरीज की मृत्यु अति गंभीर होने की वजह से हुई है। पहले से ही लगभग ब्रेन डेड अवस्था में अति गंभीर मरीज खालिद खान को भी सुबह लगभग सबा 6 बजे जब ट्रामा सेंटर में अग्नि दुर्घटना हुई तब वेंटिलेटर सहित सुरक्षित निकाल लिया गया और उसका इलाज निरंतर जारी रहा। ब्रेन की अति गंभीर चोट की वजह से लगभग 10 बजे उसकी मृत्यु हुई है। इसलिए अग्नि दुर्घटना से खालिद की मृत्यु का कोई संबंध नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811