Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में भाजपा में कलह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष मनाने पहुंचे

0 118

– शिवपुरी नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेता और पार्षदों ने खोला मोर्चा

– तमाम बातचीत के बाद भी नहीं सुलट पा रहा मामला

– नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने की मांग कर रहे हैं नाराज नेता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी जिले में इस समय भाजपा में उथल-पुथल का माहौल चल रहा है। भाजपा में आपसी कलह के बीच पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैन उर्फ ओमी जैन ने बीते शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बाकायदा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने का अपना त्याग पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसके अलावा एक वीडियो भी जारी किया। बाद में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन द्वारा आरोप लगाया गया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं है और मैंने नगर पालिका में जो भ्रष्टाचार की बातें उठाई तो मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। शिवपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

आनन-फानन में घर मनाने पहुंचे सिंधिया समर्थक जिलाध्यक्ष-

जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन द्वारा पार्टी से की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा की कलह सामने आ गई सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कॉमेंट्स पार्टी के विभिन्न नेता और अन्य लोगों द्वारा दिए गए जिसमें भाजपा में चल रही कलह का मामला उठाया गया। बाद में विवाद बढ़ता देख पूरा मामला भोपाल में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व नेताओं के बीच पहुंचा इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष और सिंधिया समर्थक नेता जसवंत जाटव आनन-फानन में नाराज जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन के घर पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष ने ओमी जैन से कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को आपकी बात से अवगत करा दिया है। उनके निर्देश पर मैं आपके यहां आया हूं आपके द्वारा दिया गया इस्तीफा पार्टी ने नामंजूर कर दिया है।

जिलाध्यक्ष बोले- वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व को पूरी बात बता दी है-

ओमी जैन के घर पर पहुंचकर जिला अध्यक्ष ने उन्हें मनाने की कोशिश की। यहां पर पत्रकारों से चर्चा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि ओमी जैन हमारे परिवार के सदस्य उनकी जो नाराजगी है उसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका को लेकर उनकी जो नाराजगी है उसे दूर करने के प्रयास जा रही हैं। वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व भोपाल को इसकी जानकारी है। भाजपा संगठन मंत्री और केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया के निर्देश पर वह ओमी जैन
के घर आए हैं।

ओमी जैन अपने रूख पर कायम

भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव द्वारा जिला उपाध्यक्ष ओमी जैन के घर पर पहुंचने के बाद ऐसी कयास लगाया जा रहे थे की ओमी जैन ने मान गए हैं लेकिन बाद में उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है और वह अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हैं। वरिष्ठ नेताओं को इस मामले में कार्रवाई करना है कि वह क्या निर्णय लेते हैं। ओमी जैन का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका में चल रहे वर्तमान भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने जो बातें उठाईं उसमें उनके साथ स्थानीय कई पार्षद शामिल हैं उनकी बात को सुना जाना चाहिए। पूर्व में भी वरिष्ठ नेतृत्व को इस बारे में अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

सिंधिया के क्षेत्र में कलह का कारण क्या है, जानिए पूरी बात-

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में भाजपा में कलह का कारण क्या है इसको लेकर जो बात सामने आई है वह यह है कि शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का यहां काफी विरोध है। गायत्री शर्मा 3 वर्ष पहले शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुई थीं। उसे समय तत्कालीन विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे रसिंधिया की पसंद के आधार पर गायत्री शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय भी अंदरूनी तौर पर कई पार्षदों ने गायत्री शर्मा के नाम पर सहमति नहीं दी थी लेकिन खेल मंत्री के दबाव के कारण उन्हें सहमति भरनी पड़ी। हालांकि उस समय दूसरे खेमे से आने वाले भाजपा नेता राम जी व्यास की पत्नी सरोज व्यास अध्यक्ष पद की दावेदार थीं लेकिन खेल मंत्री उनके नाम पर सहमत नहीं थीं इसलिए आखिर में गायत्री शर्मा के नाम पर ही सहमति बनी। बाद में वर्ष 2023 में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को विधानसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद गायत्री शर्मा ने संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे में एंट्री कर ली और अब वह इस समय इसी खेमे से जुड़ी हुई हैं लेकिन गायत्री शर्मा की कार्य पद्धति और व्यवहार को लेकर पार्षदों ने कई आरोप लगाए हैं।

पार्षदों के आरोप के बाद दो इंजीनियर व एक ठेकेदार पर हुई एफआईआर-

बीते दिनों एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षदों ने आरोप लगाया कि गायत्री शर्मा के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। भाजपा के जो पार्षद हंै उनके वार्ड में कोई विकास के कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत भी पार्षदों ने कलेक्टर को की, इसके बाद कलेक्टर ने जांच कराई। जांच में विभिन्न वार्डों में रोड के गढ्ढे सही करने व सुधारने के नाम पर 25 लाख रुपए का घोटाला सामने आया जिसमें नगर पालिका में कार्यरत इंजीनियर और एक ठेकेदार द्वारा बिना काम के ही लाखों रुपए का भुगतान ले लिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज हुई। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने इस मामले में नगरीय प्रशासन विभाग की आयुक्त को एक लेटर भी लिखा है जिसमें नगर पालिका शिवपुरी में चल रहे घोटालों को लेकर जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए उसे घोटाले को लेकर ऑडिट कराने की मांग की गई है। इसी बात को लेकर अब विवाद है और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने की मांग भाजपा पार्षद कर रहे हैं। भाजपा के 15 से ज्यादा पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षद भी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हैं। इसके अलावा 10 कांग्रेस पार्षद भी इस मामले में भाजपा के सुर में सुर मिला रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811