अनूपपुर जिला विकास मंच ने दी जन्मदिन की बधाईयां
अनूपपुर । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला का तीन अगस्त को जन्मदिन अनूपपुर जिला विकास मंच ने पौधा रोपण करके मनाया और उन्हे शुभकामनाएँ प्रेषित की। श्री शुक्ला विंध्य क्षेत्र के स्थापित लोकप्रिय नेता हैं। अनूपपुर जिला विकास मंच से जुडे लोगों ने रविवार को पौधारोपण किया।
श्री शुक्ला को राजेन्द्र तिवारी, मनोज द्विवेदी, राजकिशोर तिवारी, डा देवेन्द्र तिवारी ,हरिशंकर वर्मा, विजय तिवारी, जीवेन्द्र सहित अन्य लोगों ने पी आर टी कालेज बर्री के प्रांगण मे आम का पौधा लगा कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री , लाखों लोगों के सुख – दुख के साथी , आध्यात्मिक और जगत जननी मां जगदम्बा के सच्चे भक्त हैं। हम सभी यहां उपस्थित लोग विंध्य रत्न श्री राजेन्द्र शुक्ला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए मां नर्मदा जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य ,दीर्घायु जीवन और प्रसन्नता के लिये प्रार्थना करते हैं।