Let’s travel together.

भारत विकास परिषद अनूपपुर ने किया वृहद पौधारोपण

0 289

पिछले वर्ष बर्री ने पहले के लगाए गये सभी पौधे सुरक्षित

अनूपपुर । सम्पर्क, सहयोग संस्कार ,सेवा और समर्पण इन पांच सूत्रों के साथ स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत ध्येय वाक्य के साथ काम करनेवाली पूर्ण राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद, जो सेवा संस्कार और पर्यावरण के क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रही है और जिसके सम्पूर्ण भारत वर्ष में लगभग 20 लाख सदस्य हैं । अनूपपुर शाखा ने वृहद पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के द्वारा पीआरटी महाविद्यालय बर्री अनूपपुर के
प्रांगण में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहाँ विशेष उल्लेखनीय है कि परिषद पौधों को लगाने के साथ – साथ उन्हे संरक्षित भी कर रही है।
जब – जब गर्मी का भीषण कहर पडता है ,तब – तब हम हजारों पौधे लगाने का संजीदा सा संकल्प लेते हैं। बारिश आते ही सेल्फी, फोटो ,वीडियो के प्रोत्साहन के साथ हजारों, लाखों की संख्या मे सरकारी , गैर सरकारी पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद हमारे आसपास पौधे ,वृक्ष का स्वरुप लेते नहीं दिखलाई पडते।
भारत विकास परिषद अनूपपुर इस मामले मे अपवाद साबित हुआ है। विगत सात – आठ वर्ष मे परिषद द्वारा लगाए गये सभी पौधे सुरक्षित और बड़े हो रहे हैं।
इस वर्ष रविवार , 2 अगस्त को भारत विकास परिषद अनूपपुर द्वारा पी आर टी कालेज परिसर बर्री मे वृहद पौधारोपण किया गया।

भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के अध्यक्ष डा देवेन्द्र तिवारी, संघ के जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के वर्मा, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, भारत विकास परिषद अनूपपुर शाखा के अध्यक्ष राज किशोर तिवारी,हरिशंकर वर्मा, मेडम उन्नति बी जोशी , वीरेन्द्र सिंह, श्रीमती शब्द आधारी सिंह, आनंद पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविन्द पाठक,विजय तिवारी, जीवेन्द्र तिवारी ,महेश दीक्षित, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, रमाकांत तिवारी,विमल पाण्डेय के साथ पी आर टी महाविद्यालय के छात्र – छात्राओ सहित अन्य लोगों ने परिसर मे आम , अशोक, आँवला, नीम, जामुन गोलमोहर के लगभग डेढ सौ पौधे लगाए । इन पौधों को लगाने के बाद सभी ने पौधा संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। संस्थान ने उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811