रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
300 श्रद्धालु कावड़ियों ने उठाई कावड़ भोले की भक्ति में मगन मुक्त हुए कांवरिया देवेंद्र विश्वकर्मा मित्र मंडली ने सजाई बाबा महाकाल की अद्भुत झांकी बनी आकर्षण का केंद्र।
कावड़ को देखने के लिए भक्तों का उमड़ा जन सैलाब 2 महीने पहले से बनाई जा रही भव्य कावड़ देवेंद्र विश्वकर्मा मित्र मंडली के द्वारा बनाई गई भव्य कावड़

ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल, मंडीदीप द्वारा आयोजित 22 वीं वार्षिक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में बुधनी घाट से हुआ। इस बार कावड़ यात्रा में लगभग 300 कावड़िया शामिल हैं, जिन्होंने हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ भोलेनाथ की उठाई कावड़ मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर बुधनी घाट से यात्रा का हुआ!भव्य शुभारंभ यात्रा की विशेषता इस बार की 115 किलोग्राम वजनी विशाल कांवर है! जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ-साथ महाकाल झांकी से सुसज्जित विशेष कावड़ भी श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच उत्सुकता का विषय बनी है!यात्रा का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष विपिन भार्गव, सचिव विजय श्रीवास्तव, एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा के पहले दिन का विश्राम उमरिया स्थित गुरुद्वारे पर निर्धारित है।

मंडल ने जानकारी दी है कि यात्रा कल, 3 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे मंडीदीप नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव दिनांक 4 अगस्त 2025 को भोजपुर मंदिर रहेगा!जहां कांवरिए भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
श्रद्धा, सेवा और समर्पण से ओतप्रोत इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। नगरवासियों द्वारा भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के मीडिया प्रभारी राहुल बैरागी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा का 22 वा वर्ष है इस यात्रा के पहले बाबा अमरनाथ एवं मां वैष्णो देवी की यात्रा भी मंडल के द्वारा की जाती है! और इस यात्रा में भी भगवान शिव के भक्ति बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और यह यात्रा हर वर्ष बढ़-चढ़कर शिव भक्त बाबा अमरनाथ की दर्शन के लिए जाते हैं!