– रायसेन जिले से दो कर्मचारी होगे शामिल
रायसेन। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल द्वारा अपैक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज के तत्वाधान में प्राथमिक समितियों के समिति प्रबंधकों/कर्मचारियों के लिये सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत व्यावसायिक गतिविधियों के कियान्वयन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 जुलाई से 02 अगस्त तक अपेक्स बैंक समन्वय भवन भोपाल में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांची से नरेश राजपूत समिति प्रबंधक एवं सलामतपुर से कुंअर सिंह दांगी समिति प्रबंधक का चयन किया गया हैं।जो इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होगे।