मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा कोई सा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन इस रोड पर 3 से 4 हादसे नहीं होते हो। इन हादसों के कारण दीवानगंज पुलिस,सलामतपुर पुलिस, सांची पुलिस और सुखी सेवनिया पुलिस खासा परेशान हो रही हैं।
हाईवे 18 पेट्रोल पंप के सामने देर रात 12 बजे के लगभग पीतमपुर से बालवीर, विपिन, शिशुपाल तीनों युवक अपने गांव सागर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे 18 नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि अचानक सामने गाय आ गई। गाय से टकराने के कारण तीनों युवक रोड पर ही गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से तीनों युवकों को एंबुलेंस से विदिशा भेजा गया जहां पर उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बालवीर के हाथ पैर और सर में गंभीर चोट आई ,जबकि विपिन का हाथ फैक्चर बताया जा रहा है। वही शिशुपाल को मामूली सी चोट आई है हालांकि इनमें से किसी ने भी अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। तीनों का इलाज विदिशा में हो रहा है।