Let’s travel together.

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूटा

0 174

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर हैं। घोड़ा पछाड़ नदी सहित सभी गांवों के पुल और रपटे जलमग्न हो गए हैं। घोड़ा पछाड़ नदी 7 फीट पुल के ऊपर से जा रही। जिससे सत्ती, बांसिया,पिपरई, मुनारा, हिनोतिया,भंवर खेड़ी, महुआ खेड़ा, कम खेड़ी, मुड़िया खेड़ा, भारतीपुर सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क मुख्य नगर कि सड़क से टूट गया है। जिससे कि लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है। अगर ऐसे में इन गांव में कोई भी व्यक्ति बीमार हो जाए, या डिलीवरी की समस्या उत्पन्न हो जाए तो उसको अस्पताल तक नहीं पहुंचा जा सकता है। लगातार हो रही बारिश से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। रायसेन कलेक्टर ने सुबह निजी व सरकारी स्कूलों की में मंगलवार की बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी थी। जिससे बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे।
पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन ने रवि अहिरवार, प्रेम नारायण जाटव ,मनोज मालवीय, केसर सिंह अहिरवार, प्रदीप मेहरा यदि चौकीदारों की ड्यूटी नदी ,नालों पर लगा रखी है। ताकि गांव में कोई व्यक्ति नाला या नदी पार न कर सके।
दीवानगंज चौकी से हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, दिनेश सिंह रघुवंशी सहित अन्य पुलिस कर्मी समय-समय पर नदी, नालों, रपटे का दौरा लगातार कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और गांव के चौकीदार द्वारा लगातार गांव वालों को समझाइस दे रहे हैं कि अगर रपटे, नाले, नदी के पुल के ऊपर पानी हो तो कोई भी व्यक्ति उसके ऊपर से पर ना निकले ,इसमें जान का जोखिम बना रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811