Let’s travel together.

भाजपा नेताओं की मौजदूगी में तथाकथित पंचायत बिठाई गई थी- कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह

0 85

-कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने पत्रकारवार्ता में लगाए आरोप

– बैराड़ में वैश्य समाज के सिर पर जूता रखवाने की घटना को बताया  अमानवीय

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बैराड़ में घटित अमानवीय और असंवैधानिक घटना को लेकर पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाए कि इस मामले में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में वैश्य समाज के युवक से सार्वजनिक रूप से जूता सिर पर रखवाकर माफ़ी मंगवाई गई।

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इस विवाद को सुलझाने के नाम पर भाजपा नेताओं—पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में थाने के सामने ही एक तथाकथित पंचायत बिठाई गई। इस पंचायत में फैसला सुनाया गया कि सार्थक को तभी माफ़ किया जाएगा, जब वह कुलदीप और छोटू का जूता अपने सिर पर रखकर माफ़ी माँगेगा। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि इस मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही, थाने की गरिमा तार-तार होती रही और भाजपा नेता न्याय का नाटक देखते रहे। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल व्यक्ति विशेष का अपमान है, बल्कि पूरे वैश्य समाज और कानून के राज को चुनौती देने वाली तालिबानी मानसिकता का प्रतीक है। विधायक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक      |     कमलागंज सेवा बस्ती में घर-घर पत्र वितरण कर सुपोषण भारत अभियान का किया जागरण     |     यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811