Let’s travel together.

सिंघोडी अभ्यारण के रेंजर तिलकसिंह पर लगाये अनुसूचित जाति की महिला ने छेड़छाड़ के आरोप

0 829

महिला ने वनमंत्री से की शिकायत

-वनमंडल अधिकारी ओबेदुल्लागंज ने जांच सिंघोडी अभ्यारण के SDO को भेजी

-जिस अधिकारी के साथ रेंजर कर रहा काम उसी को जांच देना संदेहास्पद ,जांच प्रभावित होने की आशंका

बाड़ी रायसेन। रायसेन जिले के सिंघोडी अभ्यारण के वनपरिक्षेत्र अधिकारी तिलकसिंह पर अनुसूचित जाति की महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए है।रायसेन जिले के बरेली में रहने बाली महिला ने आरोप लगाते हुए रेंजर तिलकसिंह द्वारा गलत हरकत करने के आरोप लगाये है। पीड़ित महिला ने इस आशय की शिकायत वन मंत्री को तब कही जाकर ओबेदुल्लागंज के वनमंडल अधिकारी ने जांच कर आदेश दिये है। लेकिन आश्चर्य है कि ओबेदुल्लागंज के वनमंडल अधिकारी ने जांच सिंघोडी वन अभ्यारण के एस डीओ को सोपी है।सबाल यह उठता है कि जिस अधिकारी के साथ आरोपी रेंजर काम कर रहा है वह अधिकारी इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगा इंसमे संदेह ही है।

सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला ने रेंजर द्वारा उसके साथ किए अभद्र व्यवहार करने के मामले में किसी अन्य अधिकारी से जांच कराए जाने की बात कही है।


अब एसडीओ साहब की कार्यवाही का एक नमूना देखिए एसडीओ ने रेंजर को अपने कथन देने के लिए 8 जून को तलब किया है तो रेंजर के अधीनस्थ वन रक्षक को इस बजट का जिम्मा सौपा है कि वह रेंजर को जांच सूचना पत्र तामील कराये।

जांच के नाम पर लीपा पोती और अपने अधिकारी को बचाने में वन अभ्यारण के अधिकारी लग गए है। ऐसे में जांच निष्पक्ष होकर पीड़िता को न्याय मिलेगा इंसमे संदेह ही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811