Let’s travel together.

अब मप्र बीमारू राज्य नहीं, तीव्र गति से विकास वाला राज्य बना- रणवीर रावत

0 160

– भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की योजनाएं

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के 8 साल होने पर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

एक समय था जब मध्यप्रदेश का नाम बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जैसे उन पिछड़े राज्यों के साथ लिया जाता था, जो विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित की गई उपलब्धियों के आंकड़ों को खींचकर नीचे उतार देते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। मध्यप्रदेश अब देश का अग्रणी राज्य है। मध्यप्रदेश का यह कायाकल्प भाजपा की सरकार ने किया है।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि देश में सबसे तीव्र गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में से कई में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। हम जनता की बेहतर सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव शंख फूंका जा चुका है और हम सभी साथ मिलकर स्थानीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेंगे।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आज से आठ साल पूर्व जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला था उस दौरान देश के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां खड़ी थी। इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए श्री मोदी ने देश को दुनिया में अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर मान-सम्मान बढ़ाया है। कोविड जैसी महामारी का मुकाबला करते हुए आठ साल में देश ने कितनी तरक्की की यह सबके सामने है।
नफीस खान अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला महामंत्री गगन खटीक, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया भी पत्रकारवार्ता में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811