Let’s travel together.

392 शिक्षकों को क्रमोन्नति के आदेश किए प्रदान,शासकीय शिक्षक संगठन ने किया उपमख्यमंत्री श्री शुक्ल का अभिनंदन

0 130

न्नत शिक्षा व उत्तम स्वास्थ्य विकास का मूल लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि उन्नत शिक्षा व उत्तम स्वास्थ्य विकास का मूल लक्ष्य है। शिक्षा की गुणवत्ता व स्वास्थ्य की सुविधाएं जब रीवा में उत्कृष्ट होंगी तब ही रीवा का विकास पूर्ण होगा। उन्होंने शिक्षक समुदाय से अपेक्षा की कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश द्वारा सम्मान किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने में शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए सजग करें। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास से जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 392 शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किए। उप मुख्यमंत्री ने संघ की विभिन्न मांगो पर शासन स्तर से यथोचित समाधान किए जाने के लिए आश्वस्त किया। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक तथा स्थानीय शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811