Let’s travel together.

कंटेनर ने मारी टक्कर , एक छात्र की मौत दूसरा गंभीर

109

भोपाल। भोपाल होशंगाबाद मार्ग पर बरखेड़ा के समीप मोटरसाइकिल से औबेदुल्लागंज स्कूल आ रहे छात्रों को कंटेनर ने रौंद दिया इस कारण एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दूसरे बच्चे को गंभीर अवस्था मे भोपाल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद की और जा रहे कांटेनर चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से चलाते हुए स्कूली बच्चों को सीधी टक्कर मार दी एक छात्र दूर जा गिरा जबकी दूसरे छात्र के शरीर से भारी वाहन के पहिए गुजर गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना वीभत्स था जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए मृतक छात्र बरखेड़ा का रहने वाला था। दुर्घटना सुबह साढ़े नो बजे के आसपास हुई जिस कारण लंबा जाम लग गया मोके पर पहुची पुलिस एवं ग्रामीणों ने डेढ घन्टे की मशक्कत के बाद यातायात खुलवाया, बरखेड़ा के समाजसेवी रईस अहमद ने बताया की सड़क निर्माण कार्य चल रहा है गड्ढे को बचाने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है बरखेड़ा चौकी में कंटेनर खड़ा करा लिया गया पुलिस कार्यवाही कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811