Let’s travel together.

हीट वेव अगले पांच दिनों तक कहर बरपाएगी मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के 32 जिलों के लिए चेतावनी जारी की

0 98

 

लखनऊ।  हीट वेव अगले पांच दिनों तक कहर बरपाएगी। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के 32 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होने से रेतीले इलाकों से 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा आ रही है।अधिकतम पारा 45 डिग्री या अधिक हो सकता है।

इसका असर सोमवार से दिखना शुरू हो गया। लखनऊ का अधिकतम पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार अभी हवा पछुआ है। यह दक्षिण पश्चिम की ओर आने से गर्म है। सोमवार दोपहर बाद बादल छाए, लेकिन गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे थे। सड़क से मानो आंच उठ रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले चार से पांच दिन तपिश बढ़ेगी।

अगले पांच दिन मौसम की यह स्थिति रहेगी

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान स्थिति

11 जून 29.0 डिग्री से. 45.0 डिग्री से. हीट वेव

12 जून 30.0 डिग्री से. 45.0 डिग्री से. हीट वेव

13 जून 29.0 डिग्री से. 45.0 डिग्री से. हीट वेव

14 जून 29.0 डिग्री से. 45.0 डिग्री से. हीट वेव

15 जून 29.0 डिग्री से. 44.0 डिग्री से. हीट वेव

16 जून 29.0 डिग्री से. 44.0 डिग्री से. हीट वेव

दूसरे दिन भी 43 डिग्री रहा पारा, गर्मी से उबले लोग

पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहा। दिन में तेज धूप जीना मुहाल कर रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के इस तापमान के कारण लोग गर्मी से उबल गए हैं। गर्म पछुआ हवाएं चल रही है। हवा में नमी महज 20 फीसदी रह गई है। नमी कम होने से हीट इंडेक्स बढ़ गया। हीट इंडेक्स करीब 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार लू का प्रकोप चल रहा है। दिन में लू चल रही है। दिन में हवा की रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। ज्यादातर हवाएं पश्चिम दिशा से चली। गर्म पछुआ हवा के कारण सूरज की तपिश का अहसास और बढ़ गया।

सोमवार को सुबह से आसमान में बदल गायब रहे। आसमान पूरी तरह साफ रहा। सूरज की तपिश सुबह से ही शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ सूरज और लाल हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सूरज ढलने के बाद तापमान में गिरावट तेजी से हुई। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है।

अनुमान चार दिन कहर बरपाएगा सूरज, चलेगी लू

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर से बुधवार से शुक्रवार तक मौसम और गर्म हो सकता है। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान गर्म पछुआ चलेंगी। शनिवार से आसमान में बादलों की एंट्री हो सकती है। अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिलेगी।

डायरिया-त्वचा के मरीज बढ़े

तेज धूप, लू और हवा से अस्पतालों में डायारिया और चर्म रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग के बाह्य रोगी विभाग में प्रतिदिन लगभग तीन सौ रोगी पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग में 30 फीसदी मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इनमें से हर आठवें या 10वें मरीज को भर्ती करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811