Let’s travel together.

राहगीरों को तलवार लहराकर भयभीत करने वालों को पुलिस ने पहुंचाया जेल

0 313

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवा पुलिस ने दो ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो आम रास्ते पर तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि थाना धरसीवां के प्रधान आरक्षक 1587 परमेश पुरेना, आरक्षक 1622 भूपेन्द्र टण्डन एवं आरक्षक 1568 सत्येन्द्र प्रधान थाना धरसीवां क्षेत्रांतर्गत कानून व्यवस्था जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग भ्रमण पर रवाना हुये थे जिन्हे मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि एनएच 30 बिलासपुर से रायपुर मार्ग पर सोनू ढाबा के पास एक व्यक्ति जो काले रंग का शर्ट पहना है वह अपने एक हाथ में एक तलवार धारदार तथा दुसरे हाथ में तलवार का म्यान को रखे एवं सोनू ढाबा के आगे कुछ दूरी पर एक और व्यक्ति जो निले सफेद रंग में फुल टीशर्ट पहना है वह भी अपने हाथ में धारदार तलवार को एक हाथ में रखे तथा दुसरे हाथ में म्यान को रखे हवा में लहराते तथा आते जाते लोगो को डराते धमकाते यूनुस खान कौन है, कहां है उसे आज नहीं छोड़ेंगे कह रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र दीवान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी 01. सोनू धुर्वे पिता कलीराम धुर्वे उम्र 22 वर्ष पता थानखमरिया वार्ड नंबर 02 थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़, 02. मोहम्मद सैफ पिता शेख गयामुद्दीन उम्र 25 साल पता थानखमरिया वार्ड नंबर 11 थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार नुकिला तलवार तथा तलवार का म्यान को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसीवां में अपराध क्र. 326/2025 एवं अपराध क्र. 327/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत दिनांक 10.07.2025 को गिरफ्तार कर जुडिश्यिल रिमांड पर भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811