Let’s travel together.

सायबर क्राईम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधडी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0 118

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

पुलिस के बडे अधिकारी बनकर धोखाधडी करने वाले आरोपी द्वारा व्हाॅसएप वीडियो काॅलिंग के माध्यम से पुलिस की वर्दी पहनकर डिजिटल अरेस्ट की घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों द्वारा जेल भेजे जाने की धमकी देकर तथा फर्जी वारंट बनाकर आनलाईन पेशी के लिए मजबूर किया जाता था।आरोपियों द्वारा रूपयों को वैरिफाई करने के बहाने ट्रांसफर कराते थे।

कोलार रोड जिला भोपाल निवासी पीड़ित महिला द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन साईबर क्राईम थाना क्राईम ब्रांच जिला भोपाल मे प्राप्त हुआ। आवेदन मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित महिला से फोन पर संपर्क कर महिला के नंबर को इल्लीगल बताया गया तथा पुलिस से संपर्क करना बताकर सभी नंबरों का सीज करने, पुलिस कस्टडी में लेने व अरेस्ट करने की धमकी देकर, डरा धमका कर 5,00,000 रूपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत की जाँच के बाद अपराध क्रमांक – 65/2024 धारा 419, 420, 467, 468 भादवि का पंजीबद्ध कर विेवेचना मे लिया गया।

आरोपियों ने महिला को काल करके खुद को पुलिस अधिकारी होना बताया । तथा महिला के मोबाईल नंबर को इल्लीगल गतिविधियों में संलिप्त है ऐसा बताकर एक फर्जी एफआईआर नंबर भेजा। आरोपियों द्वारा इसके बारे में किसी अन्य को बताने से मना किया गया। महिला को लगभग 12 घंटों तक अकेले ही व्हाटसएप वीडियो काल के माध्यम से डिजीटल अरेस्ट कर रखा गया व धमकी दी गई कि किसी अन्य व्यक्ति को इसके बारे में बताया तो लोकल थाने के माध्यम से अरेस्ट करके पुलिस कस्टडी में ले लिया जाएगा। जिसके बाद आरोपियों द्वारा महिला के बैंक खाते में रखें रूपयों को इल्लीगल बताकर रूपयों के बेरिफाई करने के लिए भेजने को कहा गया,तो महिला ने बैंक जाकर आरटीजेएस के माध्यम से 5 लाख रूपये अन्य बैंक खाते में भेज दिए गए। पूरी घटना में आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला को व्हाट्सएप वीडियो काल पर रखा गया। सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा कार्यवाही कर अपराध करने में प्रयोग किये गये बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर एक बैंक खाता धारक आरोपी को पीथमपुर धार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।

सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811