– चौकी में दिया आवेदन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम अंबाडी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीती रात कमल सिंह मीणा के बाड़े में खड़ी हुई ओमनी कार के आगे का कांच अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई बार ईट मार करफोड़ दिया गया। जिसका आवेदन विजय मीणा द्वारा दीवानगंज चौकी पर दिया गया।
विजय मीणा ने बताया कि बीती रात में मैंने अपनी गाड़ी अपने खुद के बाड़े में लाकर खड़ी की थी जब सुबह उठकर जाने के लिए गाड़ी का ट्रिपल हटाया तो गाड़ी के आगे का कांच कई जगह से फूटे हुआ था। गाड़ी समेत आकर मैंने दीवानगंज चौकी पर आवेदन दिया है।
इनका कहना हे
सुबह अंबाडी से आकर विजय मीणा ने अपनी ओमनी कार के कांच फूटने का आवेदन दिया है। आवेदन ले लिया गया है। आगे जांच पड़ताल की जाएगी कि किसने कांच फोड़े हैं।
– सुनील शर्मा चौकी प्रभारी दीवानगंज