Let’s travel together.

कचरा घर में अज्ञात कारणों से आग लगी फायर ब्रिगेड,टैंकर से  आग पर पाया काबू 

0 73

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी भवन के सामने बने कचरा घर में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। गांव के ग्रामीणों और अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और एक पानी का टैंकरसहित दीवानगंज पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर से कचरा घर में लगी आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।
वहां तो वह तो गनीमत रही कि समय रहते रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो एक बड़ी आगजनी की घटना हो जाती। क्योंकि पंचायत भवन से ही लगकर कई किसानों के खेत लगे हुए हैं। इन खेतों में इस समय गेहूं की फसल खड़ी हुई है जो कुछ ही दिनों में काटने वाली है। अगर आग इन खेतों तक पहुंच जाती तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती।
बता दे की दीवानगंज क्षेत्र में हर साल गर्मी के मौसम में आग जानी की घटनाएं सामने आ रही है इसके बावजूद दीवानगंज क्षेत्र में कोई भी फायर ब्रिगेड मौजूद नहीं है जो घटनास्थल पर समय से पहुंच सके। आग जानी की घटना होने पर 25 किलोमीटर दूर सांची , भोपाल से या 30 किलोमीटर दूर रायसेन से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है तब तक लाखों का नुकसान आम नागरिकों को हो जाता है। दीवानगंज क्षेत्र के ग्रामीण कई दिनों से दीवानगंज एक फायर ब्रिगेड की मांग करते चले आ रहे हैं। मगर विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है इसे हर साल क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दीवानगंज क्षेत्र के ग्रामीणों को कहना है कि अगर विभाग ने फायर ब्रिगेड की शीघ्र से शीघ्र कोई व्यवस्था नहीं की गई तो हम सभी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811