Let’s travel together.

शिवपुरी में कुपोषण कम करने के लिए पोषण पखवाड़ा की हुई शुरुआत

0 162

– पहले दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

– प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में कुपोषण को कम करने के लिए पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत मंगलवार 8 अप्रैल से हो गई है यह पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस दौरान कुपोषण को कम करने के लिए जिले में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुपोषण को कम करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में आज शिवपुरी के आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिसमें पोषण पखवाड़ा के तहत किस तरह से कुपोषण कम करने के लिए कार्य करना इसके बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ देवेंद्र सुंदरलाल, स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर,महिला एवं बाल विकास विभाग की शिवपुरी सीडीपीओ नीलम पटेरिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डीपीओ देवेंंद्र सुंदरयाल ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर, परियोजना एवं जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। पखवाड़ा के दौरान पोषण रैली, प्रभात फेरी, गर्भवती महिलाओं और धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं के साथ पोषण ट्रैकर में हितग्राही मॉडल पर समूह चर्चा, कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जागरूकता शिविर लगाएं जाएंगे। डीपीओ ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान लोक स्वस्थ एवं परिवार कल्याण, आयुष, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण, शहरी विकास सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा विशेष पोषण आहार को लेकर आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811