बनखेड़ी मैं ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर हो रहे हैं परेशान
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेमरा के गांव बनखेड़ी में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण कई दिनों से परेशान हो रहे हैं। जबकि नल जल योजना के तहत इस गांव में सन 2022 में पाइपलाइन बिछाई गई थी। मगर पाइप लाइन में पानी नहीं आने के कारण गांव की महिलाएं काफी दूर से पानी लाकर अपना काम चला रही है। कई महिलाओं का कहना है कि दूर से पानी लाने में हमारा पूरा दिन गुजर जाता है। जिससे हमारे अन्य काम नहीं हो पाते हैं। नल जल योजना के तहत गांव मे ठेकेदार द्वारा एक पानी की टंकी रख दी । 15 दिनों से रोज 12 बजे से लेकर 5 बजे तक बिजली कटौती हो रही है । कभी तो बिजली सुबह 9 बजे जाती है और शाम 6 बजे आती है बिजली नहीं होने के कारण वह टंकी नहीं भरा पाती है। जिससे हम सभी लोग पानी के इधर-उधर भटकते रहते हैं।