Let’s travel together.

सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए जैन प्रतिमाओं के आगे खड़े होकर बना लिया वीडियो, मामला तूल पकड़ा , तो अब महिला ने मांगी माफी

0 85

– जैन समाज के आक्रोश के बाद महिला ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

– ग्वालियर किले पर स्थित जैन प्रतिमाओं पर बैठकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के मगरौनी निवासी प्रीति कुशवाह द्वारा सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए एक विवादास्पद वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाल दिया। इस मामले में संबंधित महिला प्रीति कुशवाह ने ग्वालियर के किले पर जैन प्रतिमाओं के आगे खड़े होकर विवादास्पद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए इस वीडियो को अपने प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया। वीडियो को लेकर जैन समाज में आक्रोश है और जैन समाज ने ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जैन समाज के मैदान में आने के बाद अब संबंधित महिला और उसके सहयोगी ने क्षमा और माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

ग्वालियर में जैन प्रतिमाओं के आगे बैठकर बनाया विवादास्पद वीडियो-

महिला का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ । जिसमें वह ग्वालियर किले पर जैन प्रतिमाओं पर बैठकर आपत्तिजनक वीडियो बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लेकर आक्रोशित जैन समाज ने बीते रोज तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर महिला पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद अब महिला भी बैकफुट पर आ गई है।

माफी का वीडियो जारी किया-

महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उसे नहीं पता था कि यह प्रतिमाएं जैन धर्म से जुड़ी हैं। वीडियो में उसका सहयोगी भी साथ में मौजूद दिखाई दे रहा है। प्रीति कुशवाह ने वीडियो में कहा था कि आप सबने प्लास्टिक और लकड़ी के पुतले देखे होंगे, ये पत्थर का पुतला है। इस दौरान वह प्रतिमाओं पर जूते-चप्पल पहनकर बैठी हुई भी दिखाई दे रही थीं।

वीडियो में मांगी माफी और इसे अपने हैंडल पर भी अपलोड किया

इस मामले के तूल पकड़ने पर प्रीति कुशवाह एवं उनके सहयोगी को बकायदा वीडियो बनाकर माफी मांगना पड़ी है। इस वीडियो को उनके द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811