गोहरगंज/ रायसेन। रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना इन दिनों रायसेन जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं मैदान में उतर कर आम लोगों को जन जागरूक कर रहे हैं तथा इस कार्यक्रम को प्रत्येक थाना स्तर पर चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिक सड़क सुरक्षा यातायात नियमों तथा इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो सके इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि लोग जन जागरूक रहें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

इसी क्रम में नेशनल हाईवे 45 मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में गोहरगंज थाना प्रभारी और के चौधरी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में, सड़क सुरक्षा ,हेलमेट, नशे में वाहन ना चलाना , तेज रफ्तार वाहन ना चलाना इत्यादि अन्य यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आम जनों को दी गई तथा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि वह है इन जानकारियों को अपने आस-पड़ोस तथा अपने परिचितों से सांझा करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके तथा आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें ।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।