Let’s travel together.

चैत्र नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जलाए गए मनोकामना ज्योति कलश, मावली मंदिर में बड़े घंटे का दान

0 83

सुरेंद्र जैन धरसीवा
रविवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गया है, सभी देवी मंदिरों में विशेष साजसज्जा के साथ पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है।

वार्ड क्रमांक 19 तिल्दा बस्ती के मां मावली माता मंदिर में 462 मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित की गई है।नवरात्रि के प्रथम दिवस यहां पर बेदराम वर्मा एवं डॉ रेखराम वर्मा के द्वारा बड़े घंटे (घंटी) का दान किया गया है, इसकी मंदिर में महती आवश्यकता थी जो अब पूरी हो गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सेवा समिति व सदस्यों द्वारा बेदराम वर्मा व डॉ रेखराम वर्मा का सम्मान भी किया गया।

मां मावली माता मंदिर में मंदिर के सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रतिदिन माता सेवा जसजीत कार्यक्रम किया जा रहा है।शहर व क्षेत्र पूरे 9 दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811