Let’s travel together.

अब एमरजेंसी सेवा 108 मोबाइल एप पर भी..

0 506

जरूरत के समय पर पहले से बुक कर सकेंगे 108 एम्बुलेंस

विजय सिंह राठौर

रायसेन। मप्र के संचालित एमरजेंसी सेवा 108 अब पहले से ज्यादा हाई टेक हो गई हैं। सड़को पर सुव्यवस्थित सुविधाजनक 108 नए वाहन उतारने के बाद अब आपके मोबाइल फोन पर भी 108 सिटीजन ऐप के माध्यम से अपनी सेवाओं का विस्तार कर दिया गया है। जिसमे अब आम लोग जरूरत के समय को ध्यान में रखते हुए पहले से ही एम्बुलेंस वाहन मुफ्त में बुक कर सकते है। जी हां अब आपके यहा 108 एम्बुलेंस सिर्फ एक कॉल पर ही नही एक मैसेज पर आ जायेगी।


रायसेन सहित प्रदेश भर में जय अंबे कंपनी द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस वाहन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए 108 सिटीजन एप्प लॉन्च किया गया है। इस एप्प के द्वारा एम्बुलेंस को पहले से ही बुक किया जा सकता है। जिससे एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम पहले से काफी बेहतर हो जाएगा । रायसेन जिले में जय अंबे कंपनी के मेनेजर संदीप भार्गव ने बताया कि आम लोगों को इस सुविधा जनक एप्प के विषय में जानकारी दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आम लोगों के लिए एप्प गूगल प्ले स्टोर पर यह इस लिंक पर – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pro.mpdial108 परउपलब्ध है।

आज रायसेन जिले के CMHO श्री दिनेश खत्री ने भी एम्बुलेंस सेवा का लाभ लेने के लिए अपने मोबाइल फोन पर इस एप्प को डाउनलोड किया और आम लोगों से भी इस हाई टेक सेवा से जुड़ने के लिए उन्होंने अपील की है। वही इस एप्प को डाउनलोड करने वाले लोगो ने भी इसकी सुविधाओं की जमकर तारीफ की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811