मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत शाहपुर और ग्राम पंचायत तिजालपुर के अंतर्गत आने वाली बेसर कॉलोनी में कई सालों से पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हो रहे हैं इसी समस्या को लेकर बेसर कॉलोनी की महिलाओं ने जनसुनवाई में आवेदन दिया है। पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने सितंबर महीने में भी जनसुनवाई में आवेदन दिया था। पानी की समस्या अब तक हल नहीं हुई है। बेसर कॉलोनी के कुछ मकान शाहपुर पंचायत में आते हैं तो कुछ मकान तिजालपुर पंचायत में आते हैं। दोनों पंचायत द्वारा दो साल पहले पाइपलाइन भी डाली गई है मगर पानी दोनों ही पंचायत से नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों पंचायत द्वारा अलग-अलग हैंडपंप लगा हुआ है मगर उसमें भी पानी कम और पीला आने के कारण ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
बेसर कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि 2 साल पहले नल जल योजना के तहत पानी के लिए पाइप लाइन डाली गई थीं मगर 2 साल बीत जाने के बाद पाइपलाइन शोपीस बनी हुई है। गांव की महिलाए स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है जबकि इस हैंड पंप में पीला पानी आ रहा है इसको पीकर बेसर कॉलोनी के कई ग्रामीण बीमार भी हो चुके हैं। लीलाबाई, सरोज बाई ,जमुना बाई, शिमला बाई सहित ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में एक ही हैंडपंप है उसमें भी पिला पानी आता है जिससे लोगों को अधिक बीमारी का शिकार होते रहते हैं जो हैंड पंप है उस पर आय दिन लड़ाई झगडे होते रहते हैं। ठेकेदार द्वारा अभी तक गांव में बोर नहीं कराया गया है। और नाही नल जल योजना की पाइपलाइन चालू की गई है। ठेकेदार से कहते हैं तो कहता है करा देंगे।