Let’s travel together.

गुना से करैरा स्मैक बेचने के लिए आ रहे पति-पत्नि को पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख रुपए की स्मैक बरामद

0 100

– करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा

– नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पति-पत्नी को 10 लाख रुपए मूल्य की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को मुखबिर से मिली जानकारी के बाद की गई। मुखबिर ने करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को बताया कि मनोज उर्फ भण्डारी गुप्ता और उसकी पत्नी वर्षा गुप्ता स्मैक लेकर बस से गुना से करैरा आ रहे हैं, और वह इसे करैरा में बेचने का प्रयास करेंगे।

पति पत्नि दोनों से मिली स्मैक-

पुलिस ने बताया है कि इस सूचना के आधार पर करैरा पुलिस ने सिल्लारपुर चौराहे पर यात्री प्रतिक्षालय पर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार व्यक्तियों की पहचान की। पुलिस ने पहले मनोज उर्फ भण्डारी गुप्ता को पकड़ा, जिनसे पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम और पता बताया तलाशी लेने पर उनके पास 26 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने वर्षा गुप्ता को भी पकड़ा, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम और पता बताया तलाशी के दौरान वर्षा गुप्ता से 25 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ दोनों आरोपियों से कुल 51 ग्राम स्मैक पाउडर की बरामदगी हुई।

बाजार में कीमत 10 लाख रुपए –

पुलिस ने बताया है कि उक्त जो स्मैक बरामद की गई है। इसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मनोज उर्फ भण्डारी गुप्ता पर पहले भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम के अन्य सदस्य जैसे उपनिरीक्षक बीआर पुरोहित, उप निरीक्षक अंजली सिंह, आरक्षक हरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह रावत, राधेश्याम जादौन, मत्स्येन्द्र गुर्जर और आर चालक रामअवतार गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811