मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सोसाइटी में बाहुउददेशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित दीवानगंज में विशेष साधारण आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सांस्था के अंश धारी सदस्य उपस्थित हुए। पैक्स संस्थाओं के पुनर्गठन हेतु निर्धारित मापदंड अनुसार मध्य प्रदेश समिति अधिनियम 1960 की धारा 16 (3) के अंतर्गत संस्थानों में पुनर्गठन हेतु प्रभावित सदस्यों को बैठक आयोजित कर संस्था के पुनर्गठन हेतु निर्णय लिया गया था एवं विकल्प प्राप्त करने के उपरांत संस्था में पुनर्गठन हेतु संपूर्ण योजना उपनियम 11 (1) अनुसार तैयार की गई है जिनका अनुमोदन संस्था की विशेष साधारण आम सभा में किया गया है।