Let’s travel together.

मां कर्मा जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

0 157

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम अंबाडी में  साहू समाज के धर्म बंधुओं द्वारा मां कर्मादेवी की जयंती के उपलक्ष पर ढोल नगाड़े और डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले साहू मंदिर मैं मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना कि गई। शोभायात्रा में आगे आगे डीजे के साथ कई भक्तगण और पीछे पीछे छोटी-छोटी कन्याएं और महिलाएं चल रहीं थीं। ढोल नगाड़ों के साथ भक्तगण और महिलाएं नाचते और गाते चल रही थी। शोभायात्रा साहू मंदिर से प्रारंभ होकर अयोध्या धाम मंदिर, गणेश चौक, चांदनी चौक , शिव मंदिर से होते हुए वापस साहू मंदिर पहुंची। अंबाडी में शोभा यात्रा निकलते समय हर घर के सामने मां कर्मा जी की फूल मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी गई। शोभायात्रा में आसपास गांव भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस मौके पर भक्तों ने कहा कि मां कर्मा देवी ने जो आदर्श संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रस्तुत किया है। वह अनुकरणीय है। आज आवश्यकता है कि हम मां कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन का कल्याण करें। मां कर्माबाई ने जो हमें भक्ति का मार्ग दिखाया है, हम सब को उस मार्ग पर चलने की जरुरत है। साहू समाज द्वारा आयोजित किए गए समारोह में नगर समेत आसपास के बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित हुए। दोपहर में गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा व समारोह के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811