Let’s travel together.

करैरा के महुअर पुल पर हादसा, तीन लोगों की जान गई

0 60

– शिवपुरी कोर्ट में पदस्थ युवक अपनी चचेरे भाई व बहन के साथ जा रहे थे तभी हुआ हादसा

– एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार दो चचेरे भाई व उनकी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 महूअर पुल पर यह हादसा हुआ। रोंग साइड से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान शिवपुरी न्यायालय में बाबू पद पर कार्यरत 28 वर्षीय अंकित राय और उनके 20 वर्षीय चचेरे भाई सत्यम राय के रूप में हुई है। दोनों खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में अंकित की 18 वर्षीय चचेरी बहन वैष्णवी राय गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों रविवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बल्लमपुर जा रहे थे। वहां उनके रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम था। बताया जा रहा है इस हादसे में दोनों चचेरे भाईयों की पहले मौत हुई। इस हादसे में चचेरी बहन घायल हुई तो उसे आनन-फानन में करैरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल वैष्णवी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में लोडिंग वाहन भी पलट गया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811