Let’s travel together.

बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे

0 130

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मार्च महीने में बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि कंपनी में जमा कराने आग्रह किया जा रहा है साथ ही जिन उपभोक्ताओं के 2000 रुपए से अधिक बिल है उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार इन तीन दिनों में बिजली कंपनी द्वारा 55 उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए हैं। जो उपभोक्ता तुरंत बिल जमा कर रहा है उसकी लाइन भी तुरंत जोड़ दी जा रही है। कई उपभोक्ताओं से बिजली कर्मचारियों ने लोगो को बताया की बिल जमा करें नहीं तो कनेक्शन काटे जाएंगे।

मार्च महीने के समाप्त होने से पहले मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं। मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने का कंपनियों ने आदेश दिया है। साथ ही विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी की जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जा रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई है अगर वह रात के समय लाइन जोड़कर लाइट जलाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दीवानगंज सर्कल में उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का आग्रह किया है साथ ही जिन बिजली उपभोक्ताओं के ऊपर दो हजार रुपए से ज्यादा बिल है। उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं उपभोक्ता को परेशानी ना हो इसलिए उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा करें।
मनीष कुमार जूनियर इंजीनियर सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811