Let’s travel together.

ब्रह्माकुमारी सेंटर पर अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

0 107

‌विदिशा। अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विदिशा बालाजीपुरम सेवा केंद्र 89 बी पर मनाया गया।

सर्वप्रथम विशेष अतिथि अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी एवं केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सपना दीदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके पश्चात शिव जी का पूजा अर्चन के साथ अतिथियों एवं सभी लोगों ने कैंडल जलाया । इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रोग्राम भी हुए । इस प्रकार अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह सेलिब्रेट किया गया। ‌ क्लब के अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी जी ने होली की सभीको शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अलौकिक होली के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए परमपिता परमात्मा से जुड़ने का मार्ग बताया। केंद्र संचालिका सपना दीदी ने सातों रंगों के बारे में बताते हुए उनका आध्यात्मिकता से और जीवन से क्या संबंध है, इसको बहुत ही गहराई से सभी को समझाया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी सराहनीय, सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ‌‌

विशेष अतिथि लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस को मनाते हुए सर्वप्रथम उनको हल्दी, चावल, रोली का टीका लगाकर, माला पहनाकर , दुपट्टा उड़ा कर उनका स्वागत, सम्मान किया गया । मिष्ठान से उनका मुंह मीठा किया गया।उपस्थित लोगों ने भी भी पुष्प हार के साथ आपको आपके जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।इसके बाद सभी ने फूलों एवं गुलाल की होली खेली। प्रभु के सुंदर होली गीतों पर सभी ने नृत्य किया। उस समय सभी आनंद से सराबोर हो गए। पूरा वातावरण पवित्रता एवं प्रसन्नता से भर गया। ‌ केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बहन सपना दीदी से आशीर्वाद  के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार प्रकट भाई लक्ष्मण समरवार जी ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही अनेको भाई बहन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811