Let’s travel together.

पुलिस की होली :: एसपी,एएसपी परिवार संग जमकर नाचे

0 305

रायसेन। होली पर्व के आज दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर पुलिस परिवार द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय के निवास पर आयोजित पुलिस विभाग के जिले भर से आये अधिकारियों ,जिला DFO विजय कुमार,पत्रकार गण और जिला मुखालय पर पुलिस थाना,पुलिस लाइन,अजाक्स थाना महिला थाना सहित पुलिस कर्मी होमगार्ड के जवान, भी इस रंगोत्स्व में शामिल हुए।

रायसेन में होली के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के बंगले पर आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी पंकज कुमार पाण्डेय और एएसपी कमलेश कुमार खुरपुसे ने सभी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।


एसपी पाण्डेय ने कहा कि जिले में होली का त्योहार शांति और सद्भावना के साथ संपन्न हुआ। सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।समारोह में ढोल-नगाड़ों की धुन पर एसपी पाण्डेय और एएसपी ने अपने परिवार के साथ पुलिसकर्मियों संग डांस किया। इस अवसर पर फूल और गुलाल भी उड़ाया गया।


पुलिस अधीक्षक निवास पर आयोजित इस होली मिलन में पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे सहित जिले बेगमगंज,ओबेदुल्लागंज, बाड़ी, बरेली,सिलवानी के एसडीओपी शामिल हुए और जमकर रंग गुलाल के बीच् जमकर नाचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811