Let’s travel together.

गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती, क्षेत्रीय विधायक डॉ.चौधरी हुए सम्मिलित

0 90

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम गीदगढ़  टोला सीलिंग में बन रहे मंदिर पर गुरु रविदास जी समिति द्वारा बुधवार को देर शाम गुरु रविदास साहेब की 648 जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांची क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे संत सिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती समारोह मे सम्मलित होकर पूज्य संत सिरोमणि को नमन कर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रविदास ने समाज की कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उस जमाने में अछूत, जातिपाति आदि बड़ी समस्या थी तथा ऐसे लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने समाज के वंचितों व उपेक्षित समुदाय के लोगों के लिए कार्य किया। अपने ईश्वर की भक्ति के पदों से मानवतावाद का संदेश दिया। ईश्वर के सामने हर कोई बराबर है।ईश्वर किसी मनुष्य के साथ भेद-भाव नहीं करता है। आज ऐसे समुदाय के लोगों ने उनके विचारों के आधार पर विकास किया है। हमें रविदास के उपदेशों पर चलना चाहिए। संत जी की अमर वाणी है-मन चंगा तो कठौती में गंगा। इसलिए मन की निर्मलता ही सब कुछ है। आडंबर और भेद-भाव ईश्वर को पसंद नहीं हैं। डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा मंदिर के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई। बता दे की ग़ीदगढ़ सीलंग में कई बरसों से गुरु रविदास साहब जी का मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।जहां पर रविदास जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम होता है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य शर्मिला चरण सिंह अहिरवार द्वारा क्षेत्रीय विधायक का साल और पगड़ी पहनकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम गीदगढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार, अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार, चरण सिंह अहिरवार,
दुर्जन सिंह, रविदास समिति अध्यक्ष भरोसी लाल, हल्के राम ,हरि नारायण, केसर सिंह चौकीदार ,केसरी लाल एवं समाज ग्रामवासी परिवार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811