Let’s travel together.

रावाभाटा में लगेगा बायोगैस प्लांट

0 99

सुरेंद्र जैन धरसीवा
रावाभाटा में जल्द ही बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। बीरगांव नगर पालिक निगम महापौर नंदलाल देवांगन ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा भारत पेट्रोलियम कंपनी के सहयोग से नगर पालिक निगम बीरगांव के रांवाभाटा में कचरा से बायो गैस प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। रायपुर नगर पालिक निगम के इस निर्णय से आमजनता में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस निर्णय के खिलाफ है। उन्होने आगे कहा कि बीरगांव में पहले से ही 24 घंटे कल-कारखानों एवं भारी वाहनों से निकला काला धुंआ इस तरह से फैला हुआ है कि स्वस्थ वायु में सांस लेना दूभर हो गया है तथा हम सभी उद्योगो के प्रदूषण की मार तो झेल ही रहें है उपर से इस प्लांट के लगने से पूरा क्षेत्र, शहर के चारो तरफ से इक्कठा किये गये कचरे से बदबूदार हो जायेगा एवं इसके कारण अनेक असाध्य रोग भी जन्म ले लेंगे। जिस स्थान में यह प्लांट लगाने की योजना है, उसके चारो तरफ घनी आबादी है तथा यहां बहुत से स्कूल एवं कालेज में पढने वाले बच्चें भी है, प्लांट के शोर के कारण उनकी पढाई भी प्रभावित होगी। इसके साथ ही प्रस्तावित योजना क्षेत्र आवागमन का एकमात्र रास्ता है, इस योजना के कारण स्थानीय लोगो को आवागमन करने में एवं इसके समीप स्थित अस्पताल के मरीजों को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ अनेक असुविधाओं एवं कठिनाईयों का सामना करना पडेगा। सघन आबादी क्षेत्र में इस तरह की योजना लाना बिलकुल ही गलत एवं आमजनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने जैसा है। रायपुर नगर पालिक की इस योजना को आबादी से दूर, खुले स्थान पर जहां उससे निकले प्रदूषित वेस्ट को उचित तरीके से नष्ट किया जा सके एैसे स्थान पर प्लांट लगाये जाने के लिये कलेक्टर एवं आयुक्त, रायपुर नगर पालिक निगम को ज्ञापन भी सौंपा गया है। स्थानीय निवासियों के साथ बीरगांव नगर पालिक निगम के पार्षदगण एवं हम सभी बायो गैस प्लांट को रांवाभाटा से किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने की शासन-प्रशासन से मांग करते है।
कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर को ज्ञापन सौंपने एवं बायो गैस प्लांट को अन्य स्थान पर स्थापित करने की मांग करने करने वालों में छ.ग.प्रदेश कांगेस कमेटी के पूर्व महामंत्री, पंकज शर्मा, बीरगांव नगर पालिक निगम के सभापति कृपाराम निषाद, योगेन्द्र सोलंकी, डाॅ.एस.आर.पात्रे, इकराम अहमद, बसंत सेन, मोहम्मद रियाज, डिकेन्द्र सिन्हा, भारती नंदु चंद्राकर, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पलता वैष्णव, हेम चंद्राणी, उबारन दास, कविता सुदन सिकली, संतोष कुमार साहू, दिलदार कुमरे, शिव कुमार, डाॅ. शकील, पुष्पा आशीष यादव, दीनू निषाद, अश्वनी यादव, ओमप्रकाश साहू, सुशीला मारकंडे, बाबूलाल कुर्रे,रूख्मणी सिन्हा, रौशन यादव, रितेश कुमार आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811